भागलपुर, जुलाई 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान एवं अररिया जिला सहित पूरे सीमांचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगर भाजपा के उपाध्यक्ष आयुष कुमार द्वारा संगठन के प्रति श्रद्धा पूर्वक कार्य किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में स्थानीय भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू,प्रताप नारायण मंडल,शंभु साह,संदीप शर्मा,अनूप जायसवाल,दिलीप पटेल आदि शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.