दरभंगा, जुलाई 4 -- अलीनगर। भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला अंतर्गत अलीनगर पूर्वी मंडल के हरसिंगपुर वाटगंज स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत मंडल स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया ने की। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अलीनगर पश्चिमी मंडल में मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में अधलोआम निवासी सुजीत चौधरी के आवास पर भी बैठक हुई। मौके पर गंगाराम सहनी, हीरा प्रसाद सुमन, अशोक सदा, प्रवीण कुमार साहू, प्रकाश कुमार सहनी, संजय पासवान, संजय झा, महेश प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...