बांका, मई 23 -- बांका, एक संवाददाता। गुरुवार को बांका नगर कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण को लेकर नगर के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष बिकास चौरसिया ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल उपस्थित थे। श्री मंडल ने कहा कि आज देश में आप सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बदौलत देश में भारतीय जनता पार्टी के सरकार चल रही है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। आगे होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आप सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ की इकाई को मजबूत करने के लिए योजना तैयार करना होगा। बैठक मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण के लिए ही आहुत की गई है। आप सभी का दायित्व है कि के...