अररिया, अगस्त 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बूथ सशक्तिकरण अभियान के सत्यापन को लेकर मंगलवार को डुमरिया पंचायत के रजोला चौक पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष महेश साह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप सिकटी विधानसभा के बीएलए 1 जोशी मंडल मंडल, उपाध्यक्ष ईश्वर चंद भगत मंत्री, संजय कुमार के अलाव अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमन शर्मा, शंकर मंडल, संतोष साह रमेश मंडल के अलावा सभी पंचायत के अध्यक्ष मंडल के कार्यसमिति के सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...