औरंगाबाद, जून 9 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत रविवार को शमशेर नगर में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें ओबरा विधानसभा संयोजक अश्विनी कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कहा कि हर बूथ पर 12 पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलओ-2 नियुक्त किए जा चुके हैं। अब वक्त है कि ज़मीनी स्तर पर संगठन को और मजबूती दी जाए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ पर पाना प्रमुख बनाए जा रहे हैं। मंड...