उरई, फरवरी 22 -- उरई। बूथ संख्या 93, 94, 95 और 96 पर बीएलओ द्वारा 252 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के जवाब में सुबह से ही मतदाता बूथ पर पहुंचने लगे और कुल 205 लोगों ने अपने फार्म जमा कर दिए। शेष मतदाताओं के फार्म कर्मचारी घर-घर जाकर प्राप्त करेंगे। जांच-पड़ताल के बाद नोटिसों का निस्तारण किया जाएगा और पात्र पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही तमाम नए वोटरों ने फार्म छह जमा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...