मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र ठाकुरान के बूथ संख्या 242 व 241 पर पार्टी की ओर से प्रवासी कार्यकर्ता धर्मेंद्र गांधी ने बूथ लेवल अधिकारी अब्दुल मलिक के साथ मिलकर बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म भरवाया। पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ता धर्मेंद्र गांधी ने बताया है कि 242 बूथ पर कुल 1200 मतदाता हैं, जिसमें से 90% कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी बचे हुए कार्य को बूथ लेवल अधिकारी के साथ मिलकर एक-दो दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी बूथ लेवल अधिकारियों की मदद करने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर उनके साथ प्रदीप सिंह सुमित ठाकुर गजेंद्र सिंह बब्लेश सिंह शैलेंद्र चौहान, राजकुमार, मोहम्मद शाकिर, सोंजेश शर्मा, मोहम्मद अहमद, तेज प्रताप सिंह, रामपाल कश्यप सुरेंद्र आदि लोगों ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...