काशीपुर, फरवरी 1 -- जसपुर। एआईएमआईएम के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नययर काजमी ने कहा कि जिस जिले में जब तक बूथ लेवल गठन नहीं होगा, तब तक पार्टी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उवैशी के उत्तराखंड में आने का दावा किया। रविवार को लोनिवि गेस्ट हाऊस पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. काजमी का जिलाध्यक्ष सादिक, नगराध्यक्ष शाने इलाही आदि ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गढवाल प्रभारी बना दिया है। कुमाऊं में प्रभारी बनाना बाकी है। पार्टी तेजी से सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश में काम कर रही है। ईद के बाद विस चुनाव का बिगुल बजा दिया जाएगा। बीते दिनों हुए जिपं चुनाव में हरिद्वार जिले में दो सीटें पार्टी की आई है। उनके एक जिपं सदस्य एससी समाज से हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नफरती ताकतों के खिलाफ अपना काम कर रही है। उन्हो...