पूर्णिया, मार्च 19 -- केनगर। केनगर प्रखंड मुख्यालय में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला एवं जदयू के युवा प्रखंड अध्यक्ष दाउद आलम की संयुक्त अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में बूथ लेवल कमिटी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही सभी साथियों को समय सीमा के अंदर प्रत्येक बूथ पर 10 सदस्यों को जोड़ने का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता, जगनी पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार, प्रखंड महासचिव मुरली मेहता आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.