फतेहपुर, फरवरी 22 -- फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल के बूथ में बीएलओ एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारी मौजूद रहे। लेकिन यहां पर लोगों की आवक कम ही नजर आई। दिन भर बीएलओ मतदाताओं का इंतजार करते रहे। एक मतदाता प्रवीण सिंह पहुंचे और उन्होंने बताया कि बीते वर्ष तक वोट डालते आ रहे हैं और निर्वाचन कार्ड भी मौजूद है लेकिन एसआईआर फार्म भरने के बाद भी सूची में नाम नही आया है। अब इसके लिए फार्म-6 भरा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...