पीलीभीत, अप्रैल 9 -- गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और सक्रियता लाने के लिए बूथ अध्यक्षों एवं शक्तिकेन्द्र संयोजकों की आयोजित कार्यशाला में कहा कि बूथ प्रबंधन ही असली मजबूती है। यह हमारा आधार और पार्टी व संगठन की कुंजी है। आयोजित कार्यशाला में राज्यमंत्री ने नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष इन्द्रेश सिंह चौहान का अभिनंदन किया। साथ ही कहा की बूथ स्तर का चुनाव प्रबंधन मजबूत होना चुनाव की राह को आसान करता है। बूथ अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों को बूथ स्तर पर अपने संगठन को कैसे मजबूत करना है इस पर काम शुरू कर देना चाहिए।। जनता के बीच जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुचाएं। युवा उद्यमी योजना के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। पूर्व नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, नगर प्रभ...