दरभंगा, नवम्बर 5 -- लहेरियासराय। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए चल रहा चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया। छह नवंबर की सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदा होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल तैयारी की गई है। जिले में अर्धसैनिक बलों की लगभग 110 कंपनियों के अलावा जिला पुलिस व होमगार्ड से 40 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। हर बूथ पर तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जगह पर डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं। इधर, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी कौशल कुमार ने संपूर्ण जिले में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। मतदान के दिन जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतया निषिद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.