लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कांग्रेस अब जिला और बूथ स्तरीय संगठन के गठन पर पूरा फोकस करेगी। पार्टी इस काम में सभी निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों की भी मदद लेगी। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी निवर्तमान पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुए पार्टी के हालिया अधिवेशन में 2025 को संगठन के प्रति समर्पित वर्ष घोषित किया गया है। इसी क्रम में संगठन सृजन का काम सभी जिलों में आरंभ हो चुका है। राय ने सभी निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपने गृह जनपद में जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तरीय संगठन के गठन में पूरा सहयोग प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.