मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड के केरमा स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में शनिवार को बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार पासवान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो यह भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाकर पार्टी को आगामी चुनावों में विजय दिलाएं। कार्यशाला में भाजपा के विधानसभा प्रभारी मनोज तिवारी, संयोजक अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. ऋतुराज, जिला भाजपा प्रवक्ता नितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, दीपक सिंह, अरविंद यादव, अमित कुमार, दिलीप ठाकुर, विकास कुमार, कौशल किशोर सिंह, जयलश देवी, बच्चा सिंह, गुड्डू निराला, धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.