मुंगेर, मई 29 -- हेमजापुर,संवाद सूत्र। सुंदरपुर स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी में बुधवार को भाजपा का प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रीतम साह ने की तथा संचालन मनीष कुमार मोती ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि सोनू सिंहा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह थे। मंडल अध्यक्ष प्रीतम साह ने सभी बूथों पर दस सदस्यीय बूथ कमेटी गठित कर इसे सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक मे पन्ना प्रमुख के चयन के साथ ही सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का एक ह्वाटसएप ग्रुप बनाकर पार्टी के सभी गतिविधियों को इसमें डालने का निर्णय लिया गया। मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कर्नल अरुण सिंह, नारायण प्रसाद, राजा झा, मनीष कुमार मोती, सतीश, अमरेश मंडल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...