गाजीपुर, जून 30 -- मनिहारी (गाजीपुर)। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन के तहत सोमवार को मनिहारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक राम जानकी पैलेस हंसराजपुर में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र प्रताप सिंह व प्रदेश सचिव जिला कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने मंडल कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बूथ की कमेटी गठन करने पर बल दिया। इस दौरान पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व पीसीसी अजय सिंह ,बटुक नारायण मिश्रा, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल साहब यादव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता,हामिद अली, देवनारायण सिंह, चम्भित राम, राम नगीना पांडेय, सुमेर कुशवाहा, राघवेंद्र कुमार, जयप्रकाश पांडेय,मुनीर जाफरी, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा,महबूब निशा,सुमन चौब...