रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- किच्छा, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की जीत का आधार उसका बूथ अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि हर बूथ अध्यक्ष भाजपा का प्रत्याशी होता है और उसका बूथ ही उसकी विधानसभा है, जिसे जीतना उसकी जिम्मेदारी है। बुधवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस में आयोजित मंडल स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ महेंद्र भट्ट ने दीप जलाकर किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। भट्ट ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा अपने प्रत्याशी का चयन चुनाव से पहले ही कर लेती है। बूथ अध्यक्ष ही पार्टी का वास्तविक प्रत्याशी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विश्वास भी बूथ अध्यक्षों पर है। उन्होंने कहा कि मंडल पदाधिकारियों को शक्ति...