रामपुर, अगस्त 24 -- भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार रविवार को ग्राम ढक्का हाजीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और संस्कार की शक्ति पर आधारित है। ऐसे में राजनीति साधन नहीं, बल्कि सेवा और गरीब कल्याण की साधना है। बूथ अध्यक्षों ने अपनी समस्याओं के बारे में जिलाध्यक्ष को जानकारी दी। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष कांता प्रसाद लोधी, मोहन कुमार लोधी, लालता प्रसाद लोधी, शिशुपाल लोधी, कृष्ण अवतार लोधी, बुद्धसेन लोधी, हरपाल, राहुल कुमार, चंद्रपाल प्रजापति, अजहर खान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...