लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एसआईआर के तहत रविवार को प्रदेश में सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का ड्राफ्ट पढ़कर सुनाया गया। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आज प्रदेश के समस्त बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अपने बूथ से संबंधित मतदाता सूची का पाठन का कार्य किया गया। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपना नाम आलेख्य (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में अवश्य चेक करें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वे फॉर्म 6 ऑफलाइन भरकर अपने बीएलओ के माध्यमों से अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी अपनाई जा सकती है। इसके लिए voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध फार्म भरना होगा। दावे एवं आपत्तियों की अ...