अयोध्या, जनवरी 25 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को महानगर व जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन बूथ संख्या 17 पर मन की बात कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम उपरांत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जिससे समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिलती है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री महिलाओं, युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने महाराणा प्रताप वार्ड स्थित एक स्कूल प्रांगण...