फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर सुबह ही मतदाता बूथों पर पहुंच गए। अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने बूथ पर पहुंच मतदाताओं से संवाद भी किया। वहीं अन्य अधिकारी भी बूथों पर पहुंच कर बीएलओ से जानकारी लेते रहे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत रविवार को विशेष अभियान दिवस था तथा सभी बीएलओ को सुबह से ही बूथ पर बैठने के निर्देश थे। सुबह बीएलओ बूथ पर पहुंचे, ताकि नए मतदाताओं के फॉर्म छह जमा कर सकें। जिलाधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने शुचिता एवं प्रगति को परखने के लिए शिकोहाबाद के नारायण इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 346 से 354 का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां...