मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- कांटी। विधानसभा प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पंचायतों व बूथों पर संगठन को मजबूत करने के लिए जदयू कार्यकर्ता जोर-शोर से जुट जाएं। सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं। वे शुक्रवार को पंचायतों में भ्रमण के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करें। इस मौके पर महेश प्रसाद साह, सौरभ कुमार साहेब, रामदत्त महतो, जग्गी अहमद, आशुतोष ठाकुर, शिवपूजन दास आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.