कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले के तीनों निकायों में मतदान से पूर्व बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों का संबंधित बीएलओ द्वारा पारंपरिक तरीके से माथे पर चंदन लगाकर स्वागत किया गया। इस तरह के स्वागत से मतदान दलों में उत्साह का संचार हुआ। मतदानकर्मियों ने ऐसी स्वागत व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सकारात्मक वातावरण से कर्तव्य निर्वहन में और अधिक ऊर्जा मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.