लखनऊ, जनवरी 11 -- मतदाता सूची के विशेष पाठन अभियान के तहत शहर के विभिन्न बूथों पर रविवार को अलग-अलग नज़ारे देखने को मिले। कहीं मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी दिखी, तो कहीं बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों ने सूची पढ़कर सुनाई और आने वाले नागरिकों को उनके नाम खोजकर दिखाए। -- बीएलओ ने पढ़कर सुनाई सूची, नाम खोजने पहुंचे कार्यकर्ता कई बूथों पर बीएलओ, सुपरवाइजरों ने मतदाता सूची का सार्वजनिक पाठन किया। भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय नेता भी बूथों पर पहुंचे और सूची में अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं के नाम सर्च किए। बूथ लेवल अधिकारियों ने मौके पर मौजूद नागरिकों को सूची पढ़कर सुनाई और नामों की पुष्टि कराई। -- छोटी लाल कुर्ती प्राइमरी स्कूल में दिखी सक्रियता सदर कैंट स्थित छोटी लाल कुर्ती प्राइमर...