बिजनौर, जनवरी 31 -- धामपुर तहसील के बूथों पर सूची को पढ़कर सुनाया गया। सभी बूथ पर ड्राफ्ट सूची के साथ मतदान केंद्र पर बीएलओ उपस्थित रहे। उन्होंने जिन मतदाताओं के मत नहीं बन पाए हैं या सूचियां में नहीं है। वह फॉर्म नंबर 6 भरकर प्रपत्रों के साथ जमा कर सकते है। फाइनल सूची प्रकाशन के बाद वोट नहीं बनेंगे। बूथों पर फार्म जमा करने वाले मतदाताओं की भारी भीड़ जमा रही। जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट से कटने के बाद नोटिस मिला है। उसके जवाब ना देने वाले मतदाताओं के लिए 03 फरवरी की तिथि निश्चित की गई है। इस दौरान फार्म छह, सात, आठ का वितरित कर वोट परिवर्धन एवं विलोपन, संशोधन कराने को प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...