उरई, फरवरी 22 -- उरई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान पोलिंग बूथों पर बीएलओ ने आवेदकों के फॉर्म जमा किए। इस दौरान शहर की कुछ बूथों पर सन्नाटा मिला तो कहीं बीएलओ नदारत मिले जबकि कई जहां पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। बीएलओ द्वारा उनके फार्म लेकर रख लिए गए हैं। जल्दी ही सभी पात्रों को इसमें शामिल किया जाएगा। वहीं माधोगढ़ विधानसभा के ग्राम रेंढ़र में भाग संख्या 43पर बीएलओ मायादेवी पर कुछ मतदाताओं ने आवेदन जमा करने के बाद भी वोट न बढ़वाने के आरोप लगाए। गांव के निवासी अभिषेक ने बताया कि दो तीन बार बीएलओ के पास फार्म जमा कर चुके हैं लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं आया है। इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की गई हे। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों ने आवेदन जमा किए हैं उनके नाम सूची में शामिल किए जाएं। अधिकारि...