प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को कुछ बूथों पर पहुंचे और बीएलओ से जानकारी ली। डीएम ने राधारमण इंटर कॉलेज, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेरी लूकस स्कूल एवं कॉलेज, महबूब अली इंटर कॉलेज जाकर वहां पर किए जा रहे काम को देखा। डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी फॉर्म अपने पास रखें, जिससे उसे भरवाया जा सके। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि फोटो कॉली है या फिर धुंधली है तो उसे तत्काल बदवाएं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.