संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसआईआर अभियान के तहत आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे हुए एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चल रहे अभियान के क्रम में शनिवार को विशेष अभियान के तहत बूथों पर कैंप लगा। जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान नाम जोड़ने की प्रक्रिया के क्रम में फार्म भी लिए गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। बूथों के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने 312-मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही के बूथ संख्या 566 व 567 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। बीएलओ सरिता देवी ने बताया कि नए मतदाताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.