गंगापार, फरवरी 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर मंगलवार को एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा पहुंचीं। बीएलओ से अब तक की एसआईआर की प्रगति जानी। जहां जो दिक्कतें आ रहीं थीं उसका समाधान भी कराया। एडीएम सबसे पहले दोपहर बारह बजे प्राथमिक विद्यालय खानपुर पहुंचीं। यहां बूथ संख्या 15,16,17 के बीएलओ से बात कर उन्हें एसआईआर में क्या करना है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। आधे घंटे तक यहां रुकने के बाद वह एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव के साथ सिरसा कस्बे में स्थित लालाराम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा पहुंच गईं। वहां मौजूद बूथ संख्या 31 से बूथ संख्या 40 तक के सभी बीएलओ को बैठाकर एसआईआर के कार्य में आ रही बाधा का निवारण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...