बरेली, जनवरी 3 -- मीरगंज। विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर पांच जनवरी से एसआईआर के नोटिस वितरण एवं सुनवाई से पूर्व सभी बूथों पर बीएलओ एवं राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए की बैठक होगी। इस संबंध में शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम ने एआरओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक की। एसडीएम ने एआरओ व सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अध्ययन कर तीन जनवरी को सभी बूथों पर बीएलओ व बीएलए की बैठक कराने के निर्देश दिए। जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रधान, बीडीसी, सभासद एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। एसडीएम ने अप्राप्त गणना प्रपत्रों की एएसडी सूची की प्रति सभी राजनैतिक दलों के प्रभारियों को उपलब्ध कराने एवं बूथ पर चस्पा करने के निर्देश दिए। एएसडी सूची में दर्ज मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में पुनः जुड़वाने को संबंधित बीएलओ को फार्म-6 भरकर देना ह...