प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षा (एसआईआर) के तहत 11 लाख 68 हजार मतदाता अब तक अनुपस्थित, स्थानंतरित और मृत की सूची में हैं। जिनकी तलाश जारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से बैठ गए हैं। लोगों का इंतजार अभी तक जारी है। एसआईआर अभियान 26 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसके बाद मतदाता सूची का आलेख्य 31 दिसंबर को प्रकाशित होगा। जो लोग अब अपना प्रपत्र भरकर नहीं देंगे, उनका नाम आलेख्य प्रकाशन में नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...