वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, विशेष संवाददादाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में रविवार को जनपद के सभी बूथों पर बीएलओ, निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने कैम्प कर नये मतदाता बनने के लिए फार्म-6 का वितरण किया। इस दौरान 2200 से ज्यादा फार्म जमा हुए। वहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित अनिन्तम मतदाता सूची को सुनाया गया। यह अभियान प्रत्येक शनिवार औऱ रविवार को हर बूथ पर चलेगा। बाकी दिनों घर-घर जाकर बीएलओ लोगों को एसआईआर के साथ नए मतदाता औऱ नाम संशोधन के लिए फार्म का वितरण औऱ संकलन करेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को कंपोजिट विद्यालय शिवपुर, कंपोजिट विद्यालय कमलगड़हा, दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर एवं सोनारपुरा में बूथों ...