अयोध्या, फरवरी 22 -- अयोध्या, संवाददाता।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत जनपद के सभी बूथों पर रविवार को आयोजित विशेष अभियान के तहत फार्म छह, फार्म छह ए, फार्म सात और आठ जमा किया गया। हालांकि बूथों पर एसआईआर में नो मैपिंग वाले वोटरों को नोटिस के जवाब में अभिलेख जमा करने के लिए पसीने छूट गए। इसका कारण यह था कि बूथों पर नियुक्त महिला बूथ लेवल अधिकारियों को खुद भी नहीं पता था कि नोटिस में किन-किन अभिलेखों को लगाना है। हालांकि मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पार्षदों ने भटक रहे लोगों को सही जानकारी दी। एसआईआर के बाद आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह जनवरी को किया गया है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के साथ नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस का जवाब और आवश्यक अभिलेख जमा करने के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। विशेष दिवस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.