मैनपुरी, फरवरी 21 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बताया कि 22 फरवरी को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत विशेष बूथ दिवस आयोजित होगा। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से फार्म-6 भरवाए जाएंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथों पर उपस्थित रहकर नोटिसों की सुनवाई करेंगे। डीएम ने दलों से अपील की कि बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से पात्र युवाओं के फार्म-6 भरवाने में सहयोग करें। जनपद में 2,77,379 नोटिस प्रस्तावित थे, जिनमें 2,24,699 जारी हो चुके हैं और 1,44,958 पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। पूर्व में नोटिस पाने वाले मतदाता भी बूथ पर पहुंचकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च तक दावे-आपत्तियां, 27 मार्च तक नोटिस, सु...