गढ़वा, फरवरी 23 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। सोमवार को होने वाले नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले रविवार को पदाधिकारियों ने नगर पंचायत के कई बूथों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर डीसी दिनेश यादव के अलावा एसपी अमन कुमार व एसडीएम संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने अतिसंवेदनशील बूथ संख्या 10 उर्दू पीएम श्री मध्य विद्यालय भुसुआ संवेदनशील बूथ का जायजा लिया। उसके अलावा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 4/1, 4/2 के अलावा नगर पंचायत कार्यालय बूथ संख्या 6/ 1 व 6/2 का भी निरीक्षण किया गया। वहीं एसडीएम संजय कुमार ने बूथ संख्या 1/1 उत्क्रमित उच्च विद्यालय अखौरी तहले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथों में सुविधाएं संतोषजनक पाई गई। मौके पर बीडीओ सह सीओ कनक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मालूम हो कि मझिआंव नगर पंचायत के कु...