कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता। शुक्रवार से भाजपा उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिला संगठन की टीमों ने अपने-अपने जिलों में बूथवार युवाओं को वोटर बनाने के लिए घर-घर जाकर कुंडी खटखटाई। अभियान के तहत उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित गोविंदनगर तो दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अगुवाई में टीमें निकलीं। 1145 बूथों पर चार से पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर पहुंचीं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने बिल्हौर, चौबेपुर और घाटमपुर इलाकों के बूथों के घरों में जाकर 18 जनवरी तक चलने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी। सांसद रमेश अवस्थी छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 10 व 345, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल किदवई नगर विधानसभा में बूथ संख्या 205 व 43, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह किदवई नगर विधानसभा में बूथ संख्या 256, विधायक महेश त्रिवेदी बूथ...