हरदोई, नवम्बर 28 -- हरदोई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी धीरज गुर्जर ने प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है। बीएलओ की कार्यप्रणाली के संबंध में शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस के बीएलएओ बूथवार जानकारी जुटाकर सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बीएलओ को उचित प्रशिक्षण नहीं मिला है। इसके चलते गणना फार्म भरने में समस्याएं आ रही हैं। कुछ बीएलओ सरकार के दबाव में काम करते दिखाई दे रहे हैं। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का विधि विभाग और वार रूम संयुक्त रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे। एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.