अमरोहा, जनवरी 21 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर स्थित प्राचीन बूढ़े बाबू मठ पर लगने वाले वार्षिक मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बूढ़े बाबू की जात लगाने के लिए श्रद्धालुओं ने मठ पर माथा टेका। आसपास गांवों के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से मठ तक पहुंचे। परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज में सुख-शांति संग समृद्धि एवं खुशहाली की मन्नत मांगीं। मठ के पास स्थित तालाब में स्नान किया। मान्यता है कि तालाब के जल का स्पर्श करने पर चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है। मेले में बच्चों ने झूलों और खिलौनों का आनंद लिया। महिलाओं ने घरेलू सामान और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की खरीदारी की। चाट-पकौड़ी और विभिन्न व्यंजनों के स्टालों पर भी भीड़ जुटी रही। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर में पुलिस बल मुस्तैद ...