अमरोहा, जनवरी 21 -- गजरौला। बूढ़े बाबा के मेले में महिलाओं के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर जूतम पैजार हुई। भीड़ में शामिल किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बिजौरा में बूढ़े बाबा का दो दिवसीय मेला लगता है। मंगलवार को मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। श्रद्धालु बूढ़े बाबा की जात लगा रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिलाओं के दोनों पक्ष जमा हो गए व नोकझोंक करने लगे। इसी बीच एक महिला ने चप्पल निकालकर दूसरी महिला को पीटना शुरू कर दिया, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया व भगदड़ मच गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, बाल पकड़कर भी घसीटा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.