फतेहपुर, फरवरी 9 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के देवमई गांव स्थित प्राचीन श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से रविवार रात चोरों ने मंदिर का घंटा चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के पुजारी राकेश पांडे ने बताया कि चोर घंटा चोरी करने के दौरान जंजीर तोड़ रहे थे। इसी दौरान घंटा उनके हाथ से फिसलकर गिर गया, जिससे शिवलिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। श्रद्धालुओं में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...