विकासनगर, नवम्बर 21 -- पूरा जौनसार क्षेत्र बूढ़ी दीवाली के रंग में रंग गया है। कालसी और चकराता ब्लॉक के करीब 200 गांवों, खेड़ों, मजरों के मंदिरों में शुक्रवार सुबह देव दर्शन को बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने बड़ी होलियात के साथ पर्व का जश्न शुरू किया। बावर क्षेत्र पुरटाड़, भाटगढ़ी, त्यूणी गेट बाजार में भिरुड़ी पर्व मनाया गया। हर गांव में स्याणा ने भिरुड़ी में प्रसाद स्वरूप अखरोट फेंके। प्रसाद पाने को ग्रामीणों में होड़ मची रही। विशायल, बाना, शिलगांव, अठगांव खतों समेत जौनसार के 200 गांवों में पंचायती आंगन लोक संस्कृति से गुलजार रहे। पंचायती आंगनों में महिलाओं और पुरुषों ने हारुल, झेंता और रासो नृत्यों की प्रस्तुति देकर अनूठी लोक संस्कृति की झलक पेश की। चकराता, कालसी ब्लॉक के गांवों में पौराणिक बूढ़ी दीपावली की अलग ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.