मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोरसंडी गांव स्थित बूढ़ी गंडक के कोदरिया घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से जयनारायण राम के पुत्र पंकज कुमार (21) की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से रविवार की सुबह शव को नदी से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे ने पुलिस को बताया कि युवक गहरे पानी में चला गया, उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव में युवक काफी दूर चला गया। इस दौरान नाव भी डूब गई। जयनारायण राम ने पुलिस को बताया कि पुत्र पंकज रोजाना नदी में नहाने जाता था। थानेदार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, सीओ तरुण कुमार ने बताया कि आश्रितों को आपदा कोष से सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.