मुजफ्फरपुर, मई 21 -- बूढ़ी गंडक में डूबने से एक युवक की मौत, पांच बचाये बूढ़ी गंडक में डूबने से एक युवक की मौत, पांच बचाये मुशहरी, हिसं। मुशहरी थानाक्षेत्र के राजवाड़ा स्थित बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए छह युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुशहरी पंचायत के बेदौलिया निवासी रामानंद राय के 17 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि जब युवकों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पांच युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अविनाश को बचाया नहीं जा सका। इसकी जानकारी मुशहरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को नदी उतारा। मंगलवार की शाम अविनाश का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया। जानकारी मिलने पर बोचहा विधायक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.