समस्तीपुर, जनवरी 31 -- समस्तीपुर | निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव को पत्थरों के सहारे बांधकर नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने नदी के पानी में एक महिला का शव उपलाता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे तथा शरीर के साथ दो बड़े पत्थर बांधे गए थे, ताकि शव पानी में डूबा रहे। महिला ने साड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.