बेगुसराय, जनवरी 16 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव से गुजरने वाले बूढ़ी गंडक नदी के विषहर स्थान घाट से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि नदी में बहता हुआ एक लगभग 25 वर्षीया महिला का शव मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा हुआ था। इसकी सूचना मिली तो स्थल पर पहुंच शव को बाहर निकाला गया। उक्त महिला हरे रंग लैग्निंस, ब्लू रंग की कुर्ती एवं मैरुन रंग की स्वेटर पहने हुई है। शव की पहचान नहीं हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगता है शव समस्तीपुर जिले की तरफ से शव बह कर आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...