मोतिहारी, मई 16 -- चिरैया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अकौना गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गया एक बारह वर्षीय बालक डूब गया है। जिसका शव करीब चार घंटे बाद नदी से बरामद किया गया है। मृतक सत्यम कुमार ग्रामवासी शंभू दास का पुत्र है। घटना की सूचना मिलते ही चिरैया सीओ आराधना कुमारी वहां पहुंच कर ग्रामीण गोताखोरों के सहयोग से शव की खोज शुरु कर दिया। वही बाद में सरकारी गोताखोरों को भी सूचना दी गई। लेकिन गोताखोरों के पहुंचने के पूर्व ही करीब साढ़े चार घंटे बाद शव मिल गया। जिसे चिरैया पुलिस पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया कर रही है। घटना के समय वह अपने पिता के साथ वहां गया था। पिता मकई की कटाई करने लगा और पुत्र दोस्तों के साथ स्नान करने चला गया। सीओ आराधना कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा देने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.