लातेहार, मार्च 18 -- बेतला प्रतिनिधि । आजाद नवयुवक संघ सरईडीह के द्वारा बीते रविवार की शाम बाजे-गाजे के साथ बूढ़ होली का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में दुल्हा-दुल्हन के रूप में सजे हुए दो बूढ़ों की जोड़ी लोगों का आकर्षण केंद्र रहा। इसमें शामिल लोग विभिन्न धुनों पर होली गीत गाते,नाचते-थिरकते और गांव-गलियारों को गुंजायमान करते देर रात शिवसागर तालाब पहुंचे।वहां पर भगवान शिव का विधिवत पूजा-अर्चना कर परंपरागत तरीके से जुलूस विसर्जित किया। उसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए। जुलूस में गाए होली गीत "पनिया लाले-लाल, गौरा हमरो के चाही" की मौजूद श्रोताओं ने मुक्त कंठ से सराहना की।इसमें ग्राम सरईडीह के सेवानिवृत्त बीपीएम राधा कृष्ण प्रसाद ने दुल्हा और किराना दुकानदार प्रेमचंद प्रसाद ने दुल्हन की भूमिका निभाई। जबकि जुलूस को सफल करने में संघ के प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.