भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच की ओर से रविवार को बूढ़ानाथ मसानी काली मंदिर परिसर में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। मंच द्वारा आयोजित 20वां सामूहिक उपनयन संस्कार था। मंच के अध्यक्ष डॉ. पीएन पाण्डेय ने बताया कि उपनयन संस्कार में भागलपुर, बांका, नवगछिया, गोड्डा सहित विभिन्न जिलों से आए कुल 61 बटुकों का पूरे रीति-रिवाज के साथ गुरुधाम के पंडित अमित पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई ब्राह्मण परिवार आर्थिक कारणों और समय के अभाव के चलते अपने बच्चों का उपनयन संस्कार सही आयु में नहीं करा पाते हैं। ऐसे परिवारों को ध्यान में रखते हुए संस्था प्रत्येक वर्ष सामूहिक रूप से यह आयोजन करती है, ताकि नाममात्र के पंजीकरण शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.