गोंडा, फरवरी 8 -- गोण्डा, संवाददाता। विकासखंड झंझरी के अंतर्गत बूढ़ादेवर गांव में स्वच्छ भारत अभियान की जमीनी हकीकत इन दिनों सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने से नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी थीं। चैंबरों में कीचड़ और गंदगी भर जाने के कारण पूरे गांव में बदबू फैल गई थी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा था। ऐसे हालात में ग्रामीणों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा था और स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी मंडराने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। जिम्मेदार अधिकारी फाइलों और बैठकों तक सीमित रहे, जबकि गांव की स्थिति लगातार बदतर होती चली गई। अंततः जब समस्या असहनीय हो गई, तो ग्रामीणों ने खुद ही सफाई की जिम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.