रांची, जनवरी 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पतराहातू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस का पंप खराब हो जाने से पिछले सात दिनों से पूरी तरह जलापूर्ति ठप है। इस कारण पतराहातू और करियाडीह गांव समेत करीब 600 परिवारों के लगभग साढ़े तीन हजार से अधिक लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पानी जैसी बुनियादी जरूरत के अभाव में ग्रामीणों के बीच हाहाकार मचा हुआ है और लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना से जुड़े घरों की टंकियां पूरी तरह सूख चुकी हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई परिवारों को दूर-दराज के कुएं, चापानल या दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। पेयजल व स्वच्छता समिति की भूमिका पर उठ रहे सवाल: जलापूर्ति ठप होने के बावजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.